Type Here to Get Search Results !

राघोगढ़: उपार्जन केंद्रों पर एसडीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

 राघोगढ़: उपार्जन केंद्रों पर एसडीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश




रबी उपार्जन के प्रथम दिवस पर आज कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघोगढ़ अमित कुमार सोनी द्वारा सेवा सहकारी संस्था गावरी एवं देवांशी वेयरहाउस बरखेड़ी का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने शासन की चेकलिस्ट के अनुरूप हाई-स्पीड इंटरनेट, निर्बाध बिजली, कंप्यूटर सेट, और नमी मापक यंत्र (Moisture Meter) जैसी तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता जांची। उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, शौचालय और हेल्पडेस्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा हेतु अग्निशमन यंत्र व तिरपाल के प्रबंधों का भी अवलोकन किया। एसडीएम ने तौल कांटों के प्रमाणीकरण और PCSAP पोर्टल पर समस्त 16 सुविधाओं को अपडेट करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटरों की योग्यता और बायोमेट्रिक डिवाइस की कार्यप्रणाली को परखते हुए स्पष्ट किया कि उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुगमता सर्वोपरि है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.