Type Here to Get Search Results !

जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला गोष्ठियों का आयोजन

 नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा



जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला गोष्ठियों का आयोजन


गुना, 


जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्‍दुल गफ्फार ने बताया कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला गोष्ठियों का सफल आयोजन किया गया।


इन गोष्ठियों में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी कानून तथा बच्चों के प्रारंभिक मस्तिष्क विकास की अवधारणा जैसे विषय प्रमुख रहे। कार्यक्रमों में आजीविका मिशन से जुड़ी पंजीकृत दीदियों, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, सहयोगिनी मातृ समिति तथा आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।


इसके साथ ही, ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुख्यमंत्री के नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा संबंधी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें जिले भर से लगभग 11,108 प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज कराई।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.