Type Here to Get Search Results !

विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु वार्ड क्रमांक 01 में आयोजित होगा शिविर

 विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु वार्ड क्रमांक 01 में आयोजित होगा शिविर


गुना, 

म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क. लि. गुना कैण्ट जोन द्वारा सम्पर्क अभियान-2026 के अंतर्गत दिनांक 14 मई 2026 को उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेन्ट्रल स्कूल के सामने, वार्ड क्रमांक 01 में आयोजित होगा।

शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों एवं सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 01 के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर विद्युत सेवाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर निराकरण कराएं।

अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित एवं सरल विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.