Type Here to Get Search Results !

हंड्रेड डेज टीबी अभियान के अंतर्गत म्याना में टीबी हेल्थ शिविर आयोजित

 हंड्रेड डेज टीबी अभियान के अंतर्गत म्याना में टीबी हेल्थ शिविर आयोजित


गुना 

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, म्याना में हंड्रेड डेज टीबी अभियान के अंतर्गत टीबी हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें टीबी के प्रति जागरूक करना तथा टीबी मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक श्री राजेश भार्गव (ब्लॉक गुना ग्रामीण) द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों को टीबी से बचाव, उपचार, खखार (स्पुटम) जांच एवं एक्स-रे जांच की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को 10 दिन से अधिक खांसी, छाती में दर्द, वजन कम होना या भूख न लगना जैसे लक्षण हों, तो उसकी खखार जांच निःशुल्क की जाती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग 80 प्रतिशत टीबी फेफड़ों की होती है, जबकि 20 प्रतिशत टीबी शरीर के अन्य अंगों जैसे गले की गठान, दिमाग एवं पेट में पाई जाती है। टीबी की पुष्टि होने पर मरीज को शासन की योजना अंतर्गत ₹1000 प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की जाती है।

शिविर के दौरान स्कूल के बच्चों सहित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 15 बच्चों को एक्स-रे जांच हेतु चिन्हित किया गया। वहीं 15 खखार सैंपल लिए गए, जिनकी जांच टूनॉट मशीन के माध्यम से की जाएगी। मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई तथा दवाइयां, मल्टीविटामिन एवं ओआरएस का वितरण भी किया गया।

शिविर में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को उपस्थित कराने में सक्रिय सहयोग किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम के सभी बच्चों एवं ग्रामीणों को टीबी मुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि टीबी से संबंधित सभी जांचें (खखार, एक्स-रे) एवं उपचार पूर्णतः निःशुल्क हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.