जिला चिकित्सालय में तंबाकू खाने पर कार्यवाही, 13 पर लगाया जुर्माना
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय परिसर को तंबाकू मुक्त और स्वच्छ बनाने की मुहिम लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमति विनीता सोनी ने बताया कि आज विभिन्न वार्डों में तंबाकू सेवन कर थूकने और गंदगी फैलाने वाले 21 लोगों पर ₹2350 का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान पति–पत्नी दोनों तंबाकू सेवन करते पकड़े गए, वहीं एक दूल्हा भी तंबाकू के साथ नियम तोड़ते पाया गया। सभी पर नियमानुसार जुर्माना किया गया। तंबाकू छोड़ने की चाह रखने वाले सभी व्यक्तियों को टीसीसी सेंटर (तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र), कक्ष क्रमांक 26 में परामर्श एवं उपचार हेतु रेफर किया गया।
आज की कार्रवाई में रेखा शर्मा, मुरारीलाल, शैलेन्द्र सिंह, आदिल खान एवं मोनू जाटव का विशेष सहयोग रहा।
