Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट ने दिलवाया कांतिबाई को भूमि पर कब्जा, मानसिंह बीलखेड़ा को खेत तक पहुंचने का रास्ता

 मोबाइल कोर्ट ने दिलवाया कांतिबाई को भूमि पर कब्जा, मानसिंह बीलखेड़ा को खेत तक पहुंचने का रास्ता


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अभिनव पहल मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किसानों को मिला संबल वर्षों पुराने रास्ते खुलवाए जा रहे हैं। वहीं अपनी स्वयं की निजी भूमि पर कब्जा देकर उनका हक दिलवाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील मकसूदनगढ़ के ग्राम इमलिया के कांतिबाई पत्नी लक्ष्मीनारायण तथा मानसिंह पुत्र बिहारी लाल बीलखेड़ा द्वारा आवेदन पेश कर अपनी समस्या के निराकरण हेतु निवेदन किया था जिसे मोबाइल कोर्ट के माध्यम से चिन्हित कर निराकरण के निर्देश प्रदाय किए गए थे 

इसके पालन में एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित कुमार सोनी के निर्देश पर मकसूदनगढ़ तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, नायब तहसीलदार कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री कमल सिंह कोली राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील पटवारी परमाल सिंह भील नीलम कार्तिकेय कोटवार द्वारा ग्राम इमलिया के सर्वे क्रमांक 43/1/1 रकवा 0.365 हे. भूमि पर अनावेदक शांतिबाई पत्नी नाथूलाल लक्ष्मीनारायण पुत्र गोरे लाल से मौके पर कांतिबाई पत्नी लक्ष्मीनारायण को कब्जा सौंपा गया तथा ग्राम बीलखेड़ा में अनावेदक बलराम पिता बापूलाल एवं जगदीश पिता सोटरिया द्वारा खेतों पर जाने वाले रास्ते को खुलवाकर आवेदक मानसिंह पुत्र बिहारीलाल के रास्ते का मौके पर निराकरण कराया गया। इस प्रकार तहसील मकसूदनगढ़ में अभी तक कुल 41 मोबाइल कोर्ट के आवेदनों का निराकरण किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.