Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री कन्याल ने किया आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र खेरीखता का निरीक्षण

 कलेक्टर श्री कन्याल ने किया आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र खेरीखता का निरीक्षण 


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र खेरीखता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल में बच्चों से संवाद किया। जिसमें उन्होंने सभी बच्चों से बातचीत की। जिसमें रिद्धिमा नाम की बच्ची ने एक कहानी सुनाई। इस दौरान एक बच्चे ने कुछ पहाड़े सुनाएं वही कुछ ने कविता सुनाएं। 

बच्चों से संवाद पुस्तक एवं खाद्य सामग्री वितरण

इस दौरान कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा बच्चों को किताबें और खाद्य सामग्री भी वितरण की गई। निरीक्षण में स्कूल परिसर के पास हैंड पंप खराब होने की शिकायत की गई। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर ही पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसका कल ही निराकरण किया जाए। 


वाहनों के कम उपयोग पर दिया जोर

निरीक्षण में खास बात यह रही कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर शासकीय वाहनों के उपयोग को कम किया गया। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही वाहन में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। वाहनों में सीटें खाली न रखते हुए उनका पूरा उपयोग सुनिश्चित किया गया, जिससे अनावश्यक ईंधन खपत को रोका जा सका। राष्ट्रहित एवं ईंधन संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

निरीक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, उपसंचालक उद्यानिकी श्री केपीएस किरार, एसडीएम श्रीमति शिवानी पांडे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.