कैंट थाना पुलिस ने मोबाईल चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार कर जिससे चोरी के 03 मोबाईल किए बरामद
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा मोबाईल चोर गिरोह का फरार एक और सदस्य गिरफ्तार कर जिससे चोरी के 03 मोबाइल बरामद किए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 सितंबर 2025 को केंट थाना पुलिस ने मोबाईल चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्य केशव पारदी निवासी सिंगवासा एवं सुजीत पारदी निवासी पटेलनगर केंट गुना को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी के 06 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद की गई थी । जिन्होंने पूछताछ पर अपने साथी लक्की पारदी निवासी पटेलनगर गुना, राहुल पारदी निवासी रूठियाई एवं शकील पारदी निवासी कुशमौदा गुना के साथ मिलकर मोबाईलों की चोरियां करना और जिन्हें चांदराज पारदी निवासी मुरादपुर थाना धरनावदा को बेचना बताए जाने पर मोबाईल चोरी के इस गिरोह के सभी सदस्यों के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 887/25 धारा 303(2), 317 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
कैंट थाना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों की सक्रियता से तलाश की गई और दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को एक और आऱोपी के संबंध में मुखबिर सूचना पर कैंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में तीसरा आरोपी राहुल पारदी निवासी नई बस्ती कुशमौदा को और गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से 03 और मोबाईल फोन बरामद किए ग थे । पुलिस द्वारा फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । फरार आरोपियों की तलाश के क्रम में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को एक और आऱोपी के संबंध में मुखबिर सूचना पर कैंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में चौथा आरोपी शकील पुत्र शक्ति पारदी उम्र 19 साल निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा हाल कुशमौदा गुना को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चोरी के 03 और मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है । इस प्रकार पुलिस ने मोबाईल चोर गिरोह के अभी तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी के कुल 12 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं । प्रकरण में फरार शेष आरोपी लक्की पारदी एवं चांदराज पारदी की तलाश जारी है और जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर और खुलाशे किए जाएंगे ।
केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकृष्ण दिवाकर, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं आरक्षक डेविड मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
