Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय 12वीं स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स 2025 - 26 में कबड्डी टीम की कप्तानी करेंगे सांदीपनि बरखेड़ा हाट के प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़

 राज्य स्तरीय 12वीं स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स 2025 - 26 में कबड्डी टीम की कप्तानी करेंगे सांदीपनि बरखेड़ा हाट के प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़ 


Raghogarh -दिनांक 08.05.2026 से 10 .05 2026 तक होने वाली 12वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व संदीपनी विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा हाट  के ऊर्जावान खिलाड़ी एवं कबड्डी टीम के कप्तान यशवंत सिंह धाकड़ मध्य प्रदेश का कश्मीर कहे जाने वाले पचमढ़ी में परचम लहराने जा रहे हैं। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम के कप्तान प्राचार्य श्री यशवंत सिंह धाकड़ भिंड में गुना जिले का नाम गौरवान्वित करने के पश्चात अब राज्य स्तरीय टीम का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय हैं कि श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री राजेश गोयल जी के कुशल संरक्षण एवं श्रीमान जिला क्रीड़ा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में गुना जिले से 6 खिलाड़ी सहभागिता करेंगे । जिनमें कबड्डी टीम के कप्तान यशवंत सिंह धाकड़ प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय बरखेड़ा हाट,श्री राजेंद्र मीना, श्री कमलेश मीना,श्री पवन यादव, श्री घनश्याम सुमन एवं राघौगढ़ विकासखंड के विकास विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सांदीपनि विद्यालय राघौगढ़ के प्राचार्य अरविंद तिवारी गुना जिले से राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित होकर सहभागिता करेंगे।समस्त राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों एवं सांदीपनि विद्यालय परिवार के द्वारा आपके राज्य स्तरीय कबड्डी में विजय होने की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही इस जिले का नेतृत्व करने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं हमें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से मध्य प्रदेश में कबड्डी खेल प्रतियोगिता में गुना जिले का नाम रोशन करते हुए राज्य में गुना जिले का परचम लहराएंगे ,अपना एवं अपने विद्यालय व अपने जिले एवं संभाग  का नाम रोशन करेंगे इन्हीं आशाओं  के साथ सभी मित्रों एवं विद्यालय परिवार के द्वारा आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.