शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना अन्तर्गत चयन प्रक्रिया हेतु फिजिकल स्क्रीनिंग 12 मई को गांधी वोकेशनल कॉलेज गुना में
गुना
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना अन्तर्गत चयन प्रक्रिया हेतु फिजिकल स्क्रीनिंग (शारीरिक मापदण्ड) दिनांक 12 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से गांधी वोकेशनल कॉलेज कुसमौदा गुना में रखा गया है।
फिजिकल स्क्रीनिंग (शारीरिक मापदण्ड) में अभ्यर्थियों की हाईट (पुरुष 168 से.मी) (महिला 155 से.मी.), सीना केवल पुरुष (सामान्य 81 से.मी. बिना फुलाए, फुलाने पर (कम से कम 5 से.मी. का विस्तार 86 से.मी.), दृष्टि (सामान्य स्थिति एवं चश्मे के साथ 6/6 अथवा चश्मे के साथ 6/9 से 6/12 तक), कलर ब्लाइंडनेस नहीं हो, फ्लेट फुट एवं नॉक नी, भेंगापन नही हो का परीक्षण शारीरिक प्रशिक्षणकर्ता एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जावेगा ।
सहायक संचालक पिछडा़ वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई हैं कि दिनांक 12 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से गांधी वॉकेशनल कॉलेज कुसमौदा गुना में फिजिकल स्क्रीनिंग (शारीरिक मापदण्ड) हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
