पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुना का 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
गुना,
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गुना का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञान संकाय में छात्रा रेणुका धाकड़ ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीनदयाल गाडरी ने 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समीक्षा अहिरवार एवं संजना रघुवंशी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में मोहित रघुवंशी ने 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य मीना ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अनिकेश धाकड़ ने 84.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य एच.के. मीना ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।
विद्यालय के उपप्राचार्य मो. दानिश सहित श्री एस.के. त्यागी, श्री दीपक दुबे एवं श्री एस.के. मिश्रा सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
