Type Here to Get Search Results !

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

 अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

चलती हुई भट्टियाँ छोड़ भागे कंजर, 1.84 लाख की अवैध मदिरा जब्त


गुना, 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त चांचौड़ा के प्रभारी एल. आर. करोसिया द्वारा सानई कंजर के टपरे, एवं खानपुरा पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A एवं 34(1)F  के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही में कुल 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 1200 कि. ग्रा. गुड़ लाहन जब्त किया, लाने की असमर्थता के कारण सेंपल लेकर शेष लाहन मौक़े पर ही नष्ट किया गया, जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 1.84 लाख रुपये है। 

उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह आबकारी आरक्षक दिनेश कुमार राठौर, महिला आरक्षक जेम्मा एक्का एवं टीना वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.