Type Here to Get Search Results !

जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों पर 14 मई को उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण

 जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों पर 14 मई को उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का विशेष अभियान


गुना 

मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी द्वारा द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान और सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराने के उदेश्य से सम्पर्क अभियान-2026 के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 14 मई 2026 को जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों और जोनों में विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार कार्यक्रम कें अंतर्गत ये शिविर लगाए जाएंगे। शिविर वितरण केन्द्र बजरंगगढ़ के ग्राम बजरंगगढ़, वितरण केन्द्र पगारा के ग्राम पगारा, वितरण केन्द्र बमोरी के ग्राम गढ़ला, वितरण केन्द्र गुना शहर के रामजानकी मंदिर (वार्ड क-8), वितरण केन्द्र गुना केन्ट जोन के सेन्ट्रल स्कूल नानाखेड़ी (वार्ड क-1) वितरण केन्द्र फतेहगढ़ के ग्राम फतेहगढ़, वितरण केन्द्र म्याना के ग्राम म्याना, वितरण केन्द्र गुना ग्रामीण के ग्राम परवाह, वितरण केन्द्र भदौरा के ग्राम सिमरोद, वितरण केन्द्र आरोन के ग्राम पनवाडीहाट, वितरण केन्द्र रामपुर के ग्राम कुसमान, वितरण केन्द्र रुठियाई के ग्राम देहरी, वितरण केन्द्र राघौगढ़ के ग्राम आवन, वितरण केन्द्र जामनेर के ग्राम टोडरा, वितरण केन्द्र मकसुदनगढ़ के ग्राम नसीरपुर, वितरण केन्द्र बीनागंज के ग्राम तेलीगांव, वितरण केन्द्र चाचौड़ा के ग्राम महेशपुरा, वितरण केन्द्र कुम्भराज के ग्राम बडौद, वितरण केन्द्र मृगवास के ग्राम मृगवास में शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन से जुड़ी विभिन्न सेवाएं जैसे नए कनेक्शन के आवेदन, नाम या भार परिवर्तन, अस्थाई कनेक्शन, मात्र 5 रूपये में कनेक्शन योजना, स्थाई विच्छेदन के आवेदन और ई-केवाईसी व अनापत्ति प्रमाण-पत्र का मोके पर निराकरण किया जावेंगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.