गुना जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 4 पदक
Guna- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 27 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जिला छतरपुर स्थित राजा छत्रसाल स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से अधिकारी एवं कर्मचारी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिला गुना के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल जिले बल्कि पूरे ग्वालियर संभाग का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।
गुना जिले के खिलाड़ी श्री ललित कुमार वास्त्री ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं लंबी कूद प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं साधना श्रीवास्तव ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर जिले की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल, सहायक संचालक श्रीमती प्रेरणा गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज शर्मा एवं शिक्षा विभाग गुना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
