पीली कोठी वाले बाबा का तीन दिवसीय 76 वाँ उर्स प्रारम्भ।
बाबा की दरगाह पर पेश की गई संदली चादर।
मशहूर कब्बाल जुनैद सुल्तानी और असद निशहत साबरी कब्बाल पार्टीयों के बीच होगा कव्बालियों का मुकाबला।
Sagar -सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 15 से 17 मई तक होने वाले तीन दिवसीय 76 वें उर्स के पहले दिन शुक्रवार को बाद नमाज मगरिब उर्स कमेटी और बाबा के श्रद्धालुओं,अकीदतमंदो के द्वारा पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश कर नाते पाक, सलाम पेश किया जाकर तबर्रुख (प्रसादि ) का वितरण किया गया।संदली चादर तहसीली तिराहे स्थित स्व.मदन बाबा के निवास से प्रारम्भ हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुईं दरगाह शरीफ पीली कोठी पर पेश की गई।बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश होने के साथ ही तीन दिवसीय सालाना उर्स प्रारम्भ हुआ और बाद नमाज इशां मीलाद शरीफ हुई तथा रात्रि में अजीमुश्शान मुशायरें का प्रोग्राम हुआ जिसमें मशहूर शायरों व जबलपुर की मशहूर पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी।दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने बताया कि आज 16 मई शनिवार को रात 09 बजे कब्बाली प्रोग्राम का उद्घाटन होगा तथा उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर फनकार जुनैद सुल्तानी कब्बाल पार्टी और असद निशहत साबरी कब्बाल पार्टी के बीच तमाम रात कब्बाली और गजलों का शानदार मुकाबला होगा।दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली,सचिव अरशद अयूब,कोषाध्यक्ष शहबाज़ खान,सह सचिव सोनू मलिक,उमर सौदागर,जानिसार राफे, आसिफ खान,शाहरुख खान,ईशान खान,लक्ष्मी केशरवानी,राजू बेगी,शैलेंद्र यादव,बाबू मिस्त्री, देव यादव,शमीम अहमद,बसीम खान ( मोनु ) वसीम कुरैशी,नफीस खान,अली मुस्तफा, अर्पित खटीक,अकरम खान,नीरज जैन,सोहेल खान एवं जावेद खान सोनू,मो.अफजल कुरैशी आदि ने बाबा के श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिला व पुलिस प्रशासन के साथ - साथ विभिन्न विभागों के पूर्ण सहयोग से सम्पन्न हो रहें उर्स में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर उर्स आयोजन को सफल बनाएं।इस अवसर पर उर्स कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।
