Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थानांतर्गत अवोध बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 फतेहगढ़ थानांतर्गत अवोध बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*मात्र 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक अवोध बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में तत्‍परता का परिचय देते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


                उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 मई 2026 को एक पिता द्वारा फतेहगढ़ थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि आाज दिनांक 15 मई 2026 को शाम के समय उसकी 03 वर्षीय पुत्री को दुर्गेश सहरिया टॉफी दिलाने के वहाने एक कुटी में ले गया और दरबाजा बंद कर लिया । यह देखने के बाद जब हमारे द्वारा दरबाजा खोलने के लिये बोला तो उसने दरबाजा नही खोला । इसके बाद जब कुटी की जाली से झांककर देखा तो उसने बच्ची के सारे कपड़े उतारकर उसे नग्न कर दिया था एवं खुद भी नग्न था, जो बच्ची के साथ गलत कृत्य करने वाला था । एक अवोध बच्ची के साथ घटित उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 98/26 धारा 65(1), 62, 127(2), बीएनएस 5एम/6, 18 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


                पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशों के परिपालन में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सक्रियता दिखाते हुए उसकी सरगर्मी से तलाश की गई । आरोपी की तलाश में पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता के परिणाम स्वरुप मात्र 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी दुर्गाशंकर उर्फ दुर्गेश पुत्र रमेश सहरिया उम्र 18 साल निवासी ग्राम हमीरपुर थाना फतेहगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान हारक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक गोविन्द सहरिया, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक आकांक्षा तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव एवं आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विषेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.