Type Here to Get Search Results !

युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार व स्वरोजगार कार्यक्रम हुआ संपन्न

युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार व स्वरोजगार कार्यक्रम हुआ संपन्न


अब गुना, गुलाब और गुनिया, देखेगी सारी दुनिया - कलेक्टर श्री कन्याल

युवा संगम कार्यक्रम में उत्साह के साथ 850 से अधिक युवाओं ने कराई उपस्थिति दर्ज

विभिन्न विभागों की योजनाओं के 3136 हितग्राहियों को 21 करोड़ 30 लाख का हुआ हितलाभ वितरण

निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों द्वारा 529 से अधिक युवाओं का किया प्रारंभिक चयन।



गुना  

मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर प्रदान करने के लिए गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन गुना द्वारा युवा संगम के अंतर्गत मंगलवार 26 मई को जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यक्रम का 19वां आयोजन स्थानीय जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, विशेष अतिथि गुना नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी श्री विकास जैन नखराली, श्री रमेश मालवीय ने मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ कराया। 


अब गुना,  गुलाब और गुनिया, देखेगी सारी दुनिया - कलेक्टर श्री कन्याल


कार्यक्रम को संबोधित कर कलेक्टर श्री कन्याल ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अब गुना,गुलाब और गुनिया, देखेगी सारी दुनिया। गुना में गुलाब की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास जारी हैं। गुलाब उत्पादन में गुना जिले की पहचान बनती जा रही है। इसी प्रकार गुना की पहचान गुनिया नदी का पुनरुत्थान किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि हमारे जिले की युवा संगम कार्यक्रम माध्यम से पहचान बनती जा रही है। हर माह हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। अब ब्लॉक स्तर पर भी युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज अलग अलग प्रांत से बहुत अच्छी कंपनियां आई है। जिनका मासिक पैकेज 18 हजार से 35 हजार रुपये तक है। आप सभी युवा इसका लाभ उठाएं। चयन होने के बाद कम से कम एक साल तक काम करें, आपको फिर अनुभव के आधार पर और अच्छी कंपनी का ऑफर मिल जाएगा। 

कार्यक्रम को नपा उपाध्यक्ष श्री धर्म सोनी, श्री विकास जैन और श्री रमेश मालवीय ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए  


विभागों 3136 हितग्राहियों को 21 करोड़ 30 लाख का हितलाभ किया वितरण 

जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में 3136 हितग्राहियों को 21करोड़ 30 लाख रुपए का मौके पर टोकन स्वरूप योजनाओं के हितलाभ वितरण वितरण कराया गया। मौके पर ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया। जिसमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह को सीसीएल वितरण कराया गया।

 

निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों द्वारा 529 से अधिक युवाओं का किया प्रारंभिक चयन

आज के कार्यक्रम में 857 युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया, जिसमें निजी क्षेत्र की 12 से अधिक कंपनियों द्वारा 529 युवाओं से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन कर उन्हें मौके पर ही अतिथियों के माध्यम से ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन के उमा स्व-सहायता समूह मुहालपुर की अध्यक्ष गंगा अहिरवार ने अपने अनुभव साझा किए और आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए, इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कन्याल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओ को नशामुक्त अभियान के तहत नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष टांटिया द्वारा किया गया और प्राचार्य आईटीआई गुना सुश्री श्वेता कुशवाह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री बीएस मीना जिला रोजगार अधिकारी को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद श्री सत्येंद्र लोधा, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन डी पी कम्ठान, पोलिटेक्निक प्राचार्य डीआर डेरिया, ग्रामोद्योग अधिकारी मिलिंद देशपांडे, प्राचार्य आईटीआई श्वेता कुशवाह, उप संचालक उद्यानकी केपीएस किरार, जिला उद्योग केंद्र के प्रवीण बैंसला, सहायक प्रबंधक वासुदेव रावत, आईटीआई गुना के प्रशिक्षण अधिकारी नवीन रैकवार सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और स्वरोजगार विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में आकांक्षी युवा हितग्राही मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.