गुना पुलिस की तकनीकी दक्षता से गुम मोबाइलों की रिकवरी में बड़ी सफलता
*लगभग 12.50 लाख रूपये मूल्य के 64 गुम मोबाइल फोन बरामद कर फरियादियों को बापस लौटाए*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में आमजन के खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश हेतु एक सतत अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के तहत जिलेभर से गुम मोबाइलों के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तकनीकी टीम द्वारा अथक प्रयास कर विगत दो माह में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 64 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 12,50,000/-रूपये है ।
आज दिनांक 06 मई 2026 को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा अतिरिक्त पुलिस द्वारा इन मोबाईल फोनों को उनके के वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंपा गया । अपने खोये हुए मोबाइल बापस पाकर फरियादियों के चेहरे पर संतोष और प्रशन्नता साफ झलक रही थी । मोबाइल धारकों ने गुना पुलिस की इस सक्रियता व तकनीकी दक्षता से की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने बताया कि “आधुनिक युग में मोबाइल फोन न केवल संचार का माध्यम है, बल्कि आमजन के निजी और व्यावसायिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है । ऐसे में गुम मोबाईलों की बरामदगी पुलिस द्वारा जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास है” । इसके साथ ही गुना पुलिस की सभी जिले वासियों से अपील है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो तुरंत संबंधित थाने पर सूचना दर्ज कराएं, जिससे समय रहते उसकी रिकवरी संभव हो सके ।
गुना पुलिस की इस सफलता में डीएसपी आनंद राय के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौवे, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरब, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, ऋषभ सिंह तोमर, आरक्षक नीरज रघुवंशी (थाना कोतवाली), आरक्षक अभिनेष रघुवंशी (थाना केंट) सहित जिले के अन्य सभी थानों पर CEIR पोर्टल पर कार्य कर रहे पुलिस कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाईलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया है ।
*खोजे गये मोबाइलों के आवेदकों की सूची*
1. अभिषेक पुत्र बीरू कुशवाह निवासी म्याना
2. गजराज पुत्र जयनाराण केवट निवासी बरखेडी महाराजा राधौगढ
3. दीपक पुत्र गोपाल बुनकर निवासी पचकुईया राधौगढ
4. रतन बंजारा पुत्र नबल ंिसह निवासी उमरी थाना म्याना
5. बारेलाल कुशवाह पुत्र दौलत ंिसह निवासी पठार मोहल्ला आरोन
6. विनीता बाई सेहरिया पत्नि बबलूू निवासी रातीखेडा थाना आरोन
7. लोकेश पुत्र ओमकार शाक्यवार निवासी इन्द्रा काॅम्पलेक्स बीनांगज
8. पवन पुत्र रामदयाल मीना निवासी ग्राम पीपल्या थाना कुभराज
9. भागीरथ पुत्र कमरलाल जाटव निवासी म्याना
10. राजेश पुत्र गोकुल मोगिया निवासी कटरा मोहल्ला राधौगढ
11. नीरज पुत्र विजय राजपूत निवासी मानकचैक कुभराज
12. छोटू पुत्र रमेश लोधा निवासी बरबटपुरा राधौगढ जिला गुना
13. द्वावरा धाकड निवासी लहरघाट थाना म्याना
14. जगदीश पुत्र धन सिंह भील निवासी करोदिया थाना राधौगढ
15. हीरालाल पुत्र टुण्डीलाल अहिरवार निवासी विजयगढ थाना राधौगढ
16. बबलू पुत्र विशन सिंह गुर्जर निवासी नारायणपुरा कला थाना उनारसीकला जिला विदिशा
17. लोकेन्द्र पुत्र निहाल सिंह राजपूत निवासी कोलेखेडी थाना मृगवास
18. प्रदुमन पुत्र मूलचन्द्र मीना निवासी बापचा बीरान
19. लखन पुत्र बाबूलाल मीना निवासी ग्राम बकान्या
20. राधामेाहन पुत्र बकट गूर्जर निवासी सोलई थाना मृगवास
21. रवि पुत्र हेमराज बुनकर निवासी बीनागंज हाॅल सानई
22. विजय रघवुशी पुत्र भूपेन्द्र निवासी ग्राम पिपरिया जिला गुना
23. सौरभ कडेरा पुत्र अशोक कडेरा निवासी नई बस्ती कुशमोदा जिला गुना
24. वर्षा सेन पत्नि सुनील कुमार सेन निवासी लूसन का बगीचा केट
25. विजय पुत्र कमल सिह अहिरवार निवासी उपरी बाजार केट
26. विनोद शर्मा पुत्र राधारमन शर्मा निवासी राधा काॅलोनी
27. खेमचन्द्र बजारा पुत्र दल्ला बजारा निवासी नानाखेडी
28. सतेन्द्र जाट पुत्र सागर निवासी नानाखेडी
29. वेदीराम पुत्र कल्लू अहिरवार निवासी ग्राम मावन
30. राजवीर पुत्र नारायण प्रजापति निवास आरोन
31. अर्जुन रघुवशी पुत्र नारायण ंिसह निवासी गुलाबगंज केंट
32. जुबेर खाॅन पुत्र रमजान खाॅन निवासी आरोन हाॅल कुशमोदा
33. धनपाल रघुवंशी पुत्र परमाल ंिसह निवासी ग्राम धमनार
34. सोएब खाॅन पुत्र फिरोज खाॅन निवासी पटेल नगर गुलाबगज
35. नंदकिशोर पुत्र गोपाल यादव निवासी हरिनंदन काॅलोनी गुना
36. रीना पत्नि लोकेश गोहिते निवासी रेल्वे काॅलोनी गुना
37. विनोद कुशवाह पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम इमझरा
38. राकेश शूर्मा पुत्र बीएस शर्मा निवासी टीआईटी काॅम्पलेक्स गुना
39. दिनेश पुत्र लल्लीराम अहिरवार निवासी खेजरा
40. बादाम कुशवाह पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम गढा थाना धरनावदा
41. अरविन्द्र पुत्र गोवर्धन अहिरवार निवासी पचमुखी काॅलानी गुना
42. प्रदुमन मीना पुत्र मजबत मीना निवासी ग्राम बैराखेडी जिला गुना
43. मोहर सिह अहिरवार निवासी ग्राम आमल्या थाना कुभराज
44. बंटी पुत्र बांकेलाल जी निवासी भिडरा जिला गुना
45. बीरेन्द्र गुर्जर पुत्र रामस्वरूप गूर्जर निवासी कोतर थाना बमोरी
46. मनोज धाकड पुत्र इन्दर लाल निवासी लपचोरा
47. अनूप सिंह पुत्र श्री हरनाम सिंह निवासी भार्गव कालोनी गुना
48. गौरव ओझा पुत्र श्री ओमप्रकाश ओझा निवासी बोहरा कालोनी गुना
49. शैलेन्द्र पुत्र श्री सरोज कुमार निवासी नजूल कालोनी गुना
50. राकेश पुत्र लालसाहब पाल निवासी सोनी कालोनी गुना
51. विशाल पुत्र भैरोसिंह अहिरवार निवासी ग्राम ऊमरी थाना म्याना गुना
52. कल्याण प्रसाद शर्मा पुत्र श्री कैलाश नारायण शर्मा निवासी गोविंद गार्डन गुना
53. विमलेश पिता शंकर प्रसाद चतुर्वेदी निवासी ग्राम झरकुआ थाना अमानगंज जिला पन्ना
54. रणविजय सिंह मौर्य पुत्र श्री विजय सिंह मौर्य निवासी गोहद भिण्ड हाल न्यू सिटी कालोनी गुना
55. अर्जुन ग्वाल पुत्र श्री प्रकाश ग्वाल निवासी ग्राम पेंची बीनागंज
56. बैरागी पुत्र श्री गुडडादास बैरागी निवासी भगत सिंह कालोनी गुना
57. विधि नकवाल पुत्री विनोद नकवाल निवासी नानाखेडी गुना
58. बलराम पुत्र कमलेश कुशवाह निवासी महूखान
59. भानू पुत्र बहादुर यादव निवासी हमीरगढ
60. इंद्रभान पुत्र हरतूम यादव निवासी पुरैनी
61. अरविन्द पुत्र फूलसिंह कुशवाह निवासी गुलाबगंज
62. रघुराय पुत्र दूप सिंह उईके निवासी 26 बटालियन गुना
63. प्रकाशदीप पुत्र दिनेश कुशवाह निवासी गुलाबगंज
64. नीरज पुत्र पवन कुशवाह निवासी पिपरोदा खुर्द

