Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने घटना का सफल खुलासा कर एक आरोपी किया गिरफ्तार, छीना गया सोने का बाला बरामद

 *स्कूटी सबार महिला के कान से बाला स्नेचिंग के मामले में गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही*


केंट थाना पुलिस ने घटना का सफल खुलासा कर एक आरोपी किया गिरफ्तार, छीना गया सोने का बाला बरामद



          गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त और ताबड़तोड़ कार्यवाहियां निरंतर जारी हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत एलआईसी ऑफिस के पास स्कूटी सवार महिला के साथ हुई बाला स्नेचिंग की घटना का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया सोने का बाला बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 18 अप्रैल 2026 को फरियादिया अरूणा सोनी निवासी दुर्गा कॉलोनी, गुना द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज शाम वह अपनी पुत्री के साथ रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर से घर लौट रही थीं, तभी एलआईसी ऑफिस के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एकदम से झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का बाला छीन भाग गए । इस पर कैंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई । टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से शीघ्र ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर कर जिनकी तलाश में सघन दबिशें दी गई एवं गत् दिनांक 05 मई 2026 को एक आरोपी के संबंध में मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के एक आरोपी विष्णु पुत्र गौतम पारदी उम्र 20 साल निवासी नानाखेड़ी थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई जयकिशन पारदी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में छीना गया सोने का बाला बरामद कर लिया है । प्रकरण में फरार आरोपी जयकिशन पारदी की तलाश जारी है और जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।


               केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी एवं आरक्षक नवदीप अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.