Type Here to Get Search Results !

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही



 *मात्र तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में तत्‍परता का परिचय देते हुए मात्र 03 दिन में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


                उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मई 2026 को एक विवाहित महिला द्वारा कैंट थाने में आरोपी सोनू अहिरवार निवासी कुशमौदा के विरूद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।  जिस पर से पुलिस ने आरोपी सोनू अहिरवार के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 314/26 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज  कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपी की शीघ गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशों के परिपालन में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव ने तत्काल थाने से पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में सक्रिय किया गया । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । आरोपी की तलाश में पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप गत दिनांक 05 मई 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी सोनू पुत्र किशन अहिरवार उम्र 28 साल निवासी कुशमौदा थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


               केंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक लखन किरार, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.