खाद वितरण व्यवस्था बुलेटिन
गुना
गुना जिले में ई विकास प्रणाली के माध्यम से कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिलें में आज दिनांक को यूरिया 10401 मे0टन टीएसपी 1314 मे0टन एनपीके 4616 मे0टन एसएसपी 3373 मे0टन एवं एमओपी 110 मे0टन खाद कृषकों को वितरण हेतु उपलब्ध है जिलें में आज दिनांक तक यूरिया 4359 मे0टन टीएसपी 1189 मे0टन एनपीके 955 मे0टन एसएसपी 616 मे0टन एवं एमओपी 02 मे0टन खाद कृषकों को प्रदाय किया जा चुका है
आगामी खरीफ सीजन को देखतें हुयें डीएपी एवं एन पीके खाद की मांग की गई है विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति निर्वाद तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है।
किसान भाइयों से अनुरोध है कि आप अपनी आवश्यकता अनुसार खाद अपनी सोसायटी डबल लॉक केन्द्र निजी उर्वरक विक्रेता से ई विकास प्रणाली के माध्यम से ई टोकन बुक कर क्रय कर सकते है, ई विकास प्रणाली पर सुबह 7 बजे से टोकन बुकिंग कार्य प्रारम्भ हो जाता है कृषक अपनी बोई जानें वाली वास्तविक फसल का चयन कर आई सी ए आर से अनुशंसित मात्रा में खाद बुक कर सकते है।
कृषक भाई फसल की बोबनी हेतु डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग अधिक प्रभावी है। एवं कृषक अपनी फसलों में समय से नेनौ उर्वरकों का प्रयोग भी कर सकते है जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही दानेंदार यूरिया के समान ही प्रभावी है।
