Type Here to Get Search Results !

जिले के कृषक ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल खरीदी हेतु कराये पंजीयन

 जिले के कृषक ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल खरीदी हेतु कराये पंजीयन 


गुना 

वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में प्राईस सपोर्ट स्कीम योजनांतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु कृषकों के पंजीयन दिनांक 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक किये जाने है। कृषक पंजीयन कराने हेतु जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिले में 6 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। 

प्राप्‍त जानकारी अनुसार विकासखण्ड राधौगढ़ में सेवा सहकारी समिति डोंगरमोतीपुर, सेवा सहकारी समिति आवन, विकासखण्ड बमौरी में सेवा सहकारी समिति रामपुर कॉलोनी विकासखण्ड आरोन में विपणन सहकारी समिति आरोन, विकासखण्ड चांचौड़ा में विपणन सहकारी समिति बीनागंज तथा विकासखण्ड गुना में विपणन सहकारी समिति गुना द्वारा पंजीयन किये जायेंगे। 

इन पंजीयन केन्द्रों के अलावा कृषक भाई एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर अपने भूमि संबंधी दस्तावेज, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर जानकारी के साथ मूंग एवं उड़द खरीदी हेतु पंजीयन करा सकते है। किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। एम.पी. किसान एप को प्ले स्टोर के माध्यम से एंड्रोईड मोबाइल में डाउनलोड कर, किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.