Type Here to Get Search Results !

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, ओवरलोड डम्पर जब्त

 अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, ओवरलोड डम्पर जब्त



गुना 


जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में आज गुना शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग की टीम ने एक डंपर को जब्त किया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री की मात्रा रॉयल्टी में उल्लेखित मात्रा से अधिक थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डंपर को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया।


जिला खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए वाहन के विरुद्ध अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती, थाना प्रभारी उकावद सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.