Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल ग्वालियर पहुंचाया

 *अपराध एवं अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*


*शातिर अपराधी इरशाद खान पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्यवाही*


केंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल ग्वालियर पहुंचाया



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में आपराधिक एवं विभिन्न अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कमार भार्गव और उनकी द्वारा शातिर एवं आदतन अपराधी इरशाद खान निवासी छबड़ा (राजस्थान), हाल निवासी हड्डीमील गुना के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत जारी तीन माह निरोधादेश के अनुक्रम में गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल ग्वालियर पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 मई 2026 को आरोपी इरशाद खान पुत्र इस्माईल खान के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 391/26 धारा 11(2), 13 पशु क्रूरता अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 394/26 धारा 5 एवं 9 मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिये गये थे ।


               उक्त प्रकरणों के अतिरिक्त दिनांक 06 मार्च 2026 को केंट थाना क्षेत्र में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की गंभीर घटना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 149/26 धारा 325 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी इरशाद खान एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था ।


               पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इरशाद खान के विरुद्ध राजस्थान के छबड़ा थाने में चोरी, बलात्कार एवं जुआ जैसे अपराधों सहित कुल 09 प्रकरण दर्ज हैं । इस प्रकार आरोपी के विरुद्ध कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए, जिससे वह आदतन एवं गंभीर प्रवृत्ति का अपराधी सिद्ध हुआ ।


               आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से दिनांक 27 मई 2026 को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा उसका राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत तीन माह निरोधादेश जारी किया   गया । आदेश के अनुक्रम में केंट थाना पुलिस द्वारा दिनांक 29 मई 2026 को आरोपी इरशाद खान को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल ग्वालियर दाखिल कराया गया ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, प्रधान आरक्षक मनोज कलावत, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप घुरैया, आरक्षक गौरव देवलिया एवं आरक्षे सचिन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर नेस्तनाबूद किया जाएगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.