Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के तत्काल संज्ञान के बाद लोढ़िया मोहल्ला पहुंचा प्रशासन

 कलेक्टर के तत्काल संज्ञान के बाद लोढ़िया मोहल्ला पहुंचा प्रशासन


दुर्गम क्षेत्र में मोटरसाइकिल से पहुंचीं पीएचई की कार्यपालन यंत्री, पेयजल समस्या समाधान की प्रक्रिया शुरू



गुना। ग्राम पंचायत राई के टांडा स्थित लोढ़िया मोहल्ला में पेयजल समस्या की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पीएचई विभाग को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर के निर्देशों के पालन में आज दिनांक 29 मई 2026 को पीएचई विभाग की टीम ने लोढ़िया मोहल्ला का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में लगभग 15 से 20 परिवार निवासरत हैं, जिन्हें वर्तमान में कूनो नदी की झरिया का पानी उपयोग करते है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी गंभीरता को देखते हुए मौके से पानी का सैंपल लिया गया तथा नए नलकूप स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। 


इस दौरान सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि क्षेत्र अत्यंत दुर्गम होने के कारण वहां तक चार पहिया वाहन नहीं पहुंच सका। इसके बावजूद पीएचई विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती ऋतु किरार मोटरसाइकिल से मौके तक पहुंचीं और स्वयं चर्चा कर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.