Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना पुलिस ने जिलाबदर बदमाश किया गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*


म्याना थाना पुलिस ने जिलाबदर बदमाश किया गिरफ्तार


*आरोपी पर मध्यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल पहुंचाया*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर सक्रिय और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 12 मई 2026 को  म्याना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला बदर बदमाश कल्ला उर्फ सुरेन्द्र जाटव प्रतिबंधित अवधि में भी अवैध रूप से गुना जिले की सीमा एबी रोड डुंगासरा तिराहे पर खडा हुआ है । इस सूचना के मिलते ही बदमाश की धरपकड़ हेतु म्याना थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल एबी रोड डुंगासरा तिराहे पर पहुंचकर देखा तो जहां पर मुखबिर की बताए हुलिए का एक व्यक्ति खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, परंतु मुस्तैद पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम कल्ला उर्फ सुरेन्द्र पुत्र मेहरवान जाटव उम्र 36 साल निवासी ग्राम डुंगासरा, थाना म्याना, जिला गुना का होना बताया ।


               उल्लेखनीय है कि आरोपी सुरेन्द्र जाटव एक आदतन अपराधी है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गुना जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा अपने आदेश दिनांक 19 नवंबर 2025 से उसे गुना जिले सहित समीपवर्ती जिले राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा, भोपाल, अशोकनगर आदि जिलों की सीमाओं से एक वर्ष के लिये जिला बदर किया गया था । इसके बावजूद आरोपी सुरेन्द्र जाटव के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना या किसी प्रकार की अनुमति लिये बिना पाये जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरूद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 111/26, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । 


               म्याना थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, सउनि विजय सिंह परिहार, सउनि वासुदेव रावत, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, आरक्षक पवन कुशवाह एवं आरक्षक रामकृष्ण जाटव का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.