Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार 04 वारंटी किए गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का जारी है फरार वारंटी धरपकड़ अभियान*


धरनावदा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार 04 वारंटी किए गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप सतत कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा  बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग 03 प्रकरणों में लंबे समय से फरार 04 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपीगण धर्मेन्द्र एवं लखन पुत्रगण हल्केराम बाल्मीकि निवासीगण ग्राम गढ़ा थाना धरनावदा के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उनके विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 319/19 धारा 341, 324, 323, 294, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपियों के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1870/20 में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग स्थायी वारंट जारी किये गये थे ।


               इसी प्रकार वर्ष 2020 में ही आरोपी गोलू कुशवाह निवासी ग्राम गढ़ा एवं अन्य के विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 277/20 धारा 306, 313, 294, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में भी आरोपी गोलू कुशवाह के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय विशेष न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 196/21 में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               इसी प्रकार वर्ष 2022 में आरोपी संजू बंशकार द्वारा एक नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना को लेकर उसके विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 439/22 धारा 363, 366, 376(2)(n) भादवि एवं 5/6 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी संजू बंशकार के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 05/23 में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               धरनावदा थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त तीनों प्रकरणों में जारी स्थाई वारंटों में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी । जिनकी तलाश के क्रम आज मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहीं करते हुए तीनों प्रकरणों में लंबे समय से फरार चारों स्थाई वारंटी 1-धर्मेन्द्र पुत्र हल्केराम बाल्मीकि उम्र 32 साल निवासी ग्राम गढ़ा, 2-लखन पुत्र हल्केराम बाल्मीकि उम्र 30 साल निवासी ग्राम गढ़ा, 3-गोलू पुत्र बनबारी कुशवाह उम्र 22 साल निवासी ग्राम गढ़ा एवं 4-संजू पुत्र श्यामबाबू वंशकार उम्र 28 साल निवासी ग्राम गढ़ा थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम न्यायिक प्रक्रिया संपादित की गई ।


               धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, सउनि अशोक निदानिया, सउनि विपिन तिर्की, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र बुंदेला, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सेंगर, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक विनीत लोधी एवं सैनिक सुखलाल नायक व सैनिक उमाशंकर शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.