Type Here to Get Search Results !

28 जून 2026 को 629वां सतगुरु कबीर प्रकट महोत्सव कबीरबाड़ी आश्रम, गुना में धूमधाम से मनेगा

28 जून 2026 को 629वां सतगुरु कबीर प्रकट महोत्सव कबीरबाड़ी आश्रम, गुना में धूमधाम से मनेगा



गुना।

  

सद्गुरु कबीर साहेब जी के 629वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर 28 जून 2026, रविवार को कबीरबाड़ी आश्रम, पिपरौदा रोड, गुना में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे दुर्गा चौक, नई सड़क से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कबीरबाड़ी आश्रम, पिपरौदा रोड पर संपन्न होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु माताएं-बहनें सिर पर कलश धारण कर कबीर साहेब के भजन गाते हुए सम्मिलित होंगी। 

कलश यात्रा के पश्चात कबीरबाड़ी आश्रम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें सतगुरु कबीर साहेब की वाणी, भजन-कीर्तन, सत्संग का आयोजन किया जाएगा। समस्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा-प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजक सद्गुरु कबीरबाड़ी आश्रम एवं सर्वकोरी समाज कल्याण समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं नगरवासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं सतगुरु कबीर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.