Type Here to Get Search Results !

युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन।


महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा चार सूत्रीय

ज्ञापन।


मुख्यमंत्री व उनके परिवार से जुड़े भूमि प्रकरण की न्यायिक जांच की उठाई मांग।


लोकतंत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक......सुरेन्द्र चौधरी



सागर / मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उनके परिवार के भूमि क्रय-विक्रय एवं पद के दुरुपयोग से जुड़े प्रकरण को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में स्थानीय सदर झांसी बस स्टैंड,कजलीवन मैदान के समीप भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उनके परिवार पर भूमि क्रय- विक्रय,पद के दुरुपयोग से जुड़े समूचे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक संवैधानिक कार्यवाही किए जाने की पुरजोर मांग उठाई।इस दौरान प्रदर्शन मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार,सत्ता के दुरुपयोग एवं जनहित के मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार से जुड़े समूचे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार पारदर्शिता में विश्वास रखती है तो जांच से डरना नहीं चाहिए और लोकतंत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष न्यायिक जांच व कार्यवाही तक सड़कों पर उतरकर आंदोलनरत रहेगी।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वय समीर मकरानी एवं राहुल कुशवाहा आदि ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े समूचे प्रकरण की न्यायिक जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जतिन चौकसे, गुरमीत सिंह इल्ले,एड. राजेश दुबे, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,राशिद खान, कुंदन जाट,धर्मेंद्र तोमर, पार्षद मोहन अहिरवार, पार्षद सीमा चौधरी,पवन यादव,अजय अहिरवार,राजा सिंह बुंदेला,चंदन सुहाने,सौरभ चौकसे,अजय विजय पाराशर, राजेश श्रीवास,कमल चौधरी, अजय बमदेले,यूनुस खान, रुस्तम मकरानी,पवन जाटव, शकील मकरानी, खुशाल यादव,गुलाब अहिरवार, टीका राम दीवान,छोटे लाल अहिरवार, कल्याण सिंह, बिलाल मकरानी,शान पठान,मुन्ना मेंबर, आशीष चौधरी,मोहम्मद साहिल,मोहम्मद अल्ताफ, अजीम मकरानी, सत्यभान सेन, पवन राय आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.