Type Here to Get Search Results !

गुना पुलिस का साइबर जागरूकता मिशन ‘सेफ क्लिक-2026

 गुना पुलिस का साइबर जागरूकता मिशन ‘सेफ क्लिक-2026


*जिलेभर में पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*


*साइबर अपराधों एवं सुरक्षित डिजीटल उपयोग हेतु जन सामान्य को किया जागरूक*



                  पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से दिनांक 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक-2026” संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के तहत गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।


                  अभियान के आज तीसरे दिन भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों, कोचिंग सेंटरों, हाट-बाजारों, अस्पताल, कियोस्क सेंटर, मेडीकल शॉप, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन, विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया । जनसंवाद के माध्यम से लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर ठगी से बचने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी जा रही है ।


1-    रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय एवं कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक विकाश उपाध्याय द्वारा जिला अस्पताल परिसर में उपस्थित जनसमूह को,


2-     यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा जयस्तम्भ चौराहे के आसपास व्यवासायिक प्रतिष्ठानों पर,


3-     महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदोस तबस्सुम द्वारा अपने स्टाफ के साथ गुना रेलवे स्टेशन पर,


4-     साइबर सेल टीम द्वारा शहर में संचालित कियोस्क सेंटर, मेडीकल आदि पर,


5-     फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा अपने स्टाफ के साथ फतेहगढ़ के शासकीय कन्या छात्रावास एवं एसबीआई एटीएम पर,


6-     जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा द्वारा अपने स्टॉफ के साथ जामनेर कस्बे में ऑनलाईन दुकान, कियोस्क सेंटर पर,


7-     धरनावदा थाना पुलिस द्वारा रूठियाई में एसबीआई बैंक एवं एटीएम के पास,


8-     इसी प्रकार अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भी साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।          


                  कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी एवं आधार संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रखने की सलाह दी । साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, पॉलिसी फ्रॉड, गेमिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं अन्य साइबर अपराधों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।


                 अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किए गए तथा उनसे अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें ।


                  गुना पुलिस का यह विशेष अभियान जिले में साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.