*संपत्ति संबंधी अपराधों पर गुना पुलिस का सख्त प्रहार*
गोविन्द गार्डन में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का मात्र 36 घंटे में किया सफल खुलासा
*आरोपी गिरफ्तार, करीब 16 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए जेवरात बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए गोविन्द गार्डन क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का मात्र 36 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी गया लगभग संपूर्ण माल भी बरामद करने में मह्त्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 31 मई 2026 को फरियादी विनायक रघुवंशी निवासी गोविन्द गार्डन, कैंट गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 31 मई 2026 को उनके सूने मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर सोने-चांदी के आभूषण एवं 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, हार, चैन, अंगूठी, टॉप्स सहित चांदी के विभिन्न आभूषण एवं सिक्के शामिल थे । रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कैंट थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 409/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा प्रकरण के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए, जिसके बाद कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई । टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया ।
पुलिस की सघन जांच एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान शुभम कुशवाह निवासी बांसखेड़ी के रूप में सुनिश्चित कर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 02 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम उर्फ लेटी पुत्र धारत सिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी बांसखेड़ी फाटक के पास, थाना कैंट जिला गुना को हिरासत में ले लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया लगभग संपूर्ण माल बरामद कर लिया, जिनमें सोने का 01 मंगलसूत्र, सोने की 01 अंगूठी, सोने के 03 जोड टाप्स, सोने की 02 चैन, सोन की 01 चैन पेंडिल के साथ, चांदी की 01 चैन, चांदी की 02 जोड पायलें. चांदी के 05 चूडा, चांदी के 09 सिक्के, चांदी के 60 नग बिछिया, चांदी की 01 जोड कचोनिया, चांदी के 02 ताबीज, चांदी की 01 कटोरी-चम्मच कुल कीमती करीब 16 लाख रुपये का माल जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए गुना पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और दक्षता के साथ कार्य कर रही है।
कैंट थाना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुधंती राजावत, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह परिहार, आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव एवं आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
