Type Here to Get Search Results !

पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी डी कम्पनी गुना ने प्राचीन कुएँ की साफ-सफाई, गुनिया नदी सफाई अभियान में किया श्रमदान

 पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी डी कम्पनी गुना ने प्राचीन कुएँ की साफ-सफाई, गुनिया नदी सफाई अभियान में किया श्रमदान


गुना 

35 वाहनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह धईया द्वारा जारी वार्षिक गतिविधियों के कैलेंडर (SSCD ACTIVITIES ) के अनुसार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीके तिवारी के सहयोग से दिनांक 07 जून 2026 को पुनीत सागर अभियान के तहत काला पाठा कैंट गुना में कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्याल के नेतृत्व मे चल रहे गुनिया नदी सफाई अभियान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस गुना की एनसीसी इकाई डी कम्पनी के कैडिटो ने श्रम दान किया। जिसमें सबसे पहले गुनिया नदी किनारे स्थित अंग्रेजो के समय के कुएँ की साफ-सफाई की। जिसको एनसीसी के सीनियर कैडेट अजय मीणा एवं उसकी टीम द्वारा बड़े साहस एवं समझदारी से कुएँ में कचरे को रस्सी एवं बाल्टी से बाहर निकला एवं कुएँ के आसपास लगे घास की साफ-सफाई की गयी। इसके बाद गुनिया नदी के किनारे किनारे कैडेट्स द्वारा अपने घर से लाये आम, जामुन, खजूर, नींबू एवं अन्य पौधों के बीजों को रोपित किया।

इस अवसर पर बालक कैंट गुना एनसीसी इकाई के पूर्ब एनसीसी अधिकारी श्री यशवंत शर्मा एवं महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी कैप्टेन मनोज कुमार भिरोरिया उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.