Type Here to Get Search Results !

यूनएफपीए एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जनजागरूकता रथ का संचालन

 यूनएफपीए एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जनजागरूकता रथ का संचालन


गुना 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनएफपीए एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरूकता रथ का संचालन किया जा रहा है।

यह रथ गाँव-गाँव पहुँचकर ऑडियो-वीडियो माध्यमों, प्रचार-प्रसार सामग्री तथा नुक्कड़ नाटकों के जरिए विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कर रहा है। अभियान के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है।

ब्लॉक समन्वयक श्री उमेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा चिन्हित 20 गाँवों में इस जागरूकता रथ का संचालन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे समुदाय को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.