पर्यावरण दिवस पर एसडीएम राघोगढ़ श्री अमित कुमार सोनी द्वारा तहसील परिसर मकसूदनगढ़ में किया पौधों का रोपण
Guna पर्यावरण दिवस के अवसर पर लिंक न्यायालय मधुसूदनगढ़ में सुनवाई के दौरान तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया
तथा उपस्थित समुदाय को संदेश दिया कि प्रति व्यक्ति आज अपने-अपने घरों में एक-एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखरेख बच्चों के पालन पोषण की तरह सुरक्षा करें, जिससे सभी को शुद्ध प्राण वायु मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. उदय सिंह सुठालिया परियोजना की अनुविभागीय अधिकारी कुमारी अपेक्षा थाना प्रभारी गोपाल चौबे पटवारी राकेश यादव अंकुर जैन, बार काउंसिल से अभिभाषक जुगल किशोर मंगल देवेंद्र श्रीवास्तव लक्ष्मण यादव सब इंजीनियर हेमंत मनोज शर्मा नगर परिषद मधुसूदनगढ़ से ओमप्रकाश गौड़ एवं मनीष जैन सहित कई कर्मचारी तथा किसान उपस्थित रहे।
