Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, किया पौधारोपण

 विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, किया पौधारोपण


गुना 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले की समस्त एनसीसी इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 35वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विजय वीर सिंह धैया के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर से अंबेडकर चौराहा होते हुए पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में साफ-सफाई अभियान चलाकर नीम, आम और आंवला सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद आयोजित व्याख्यान में वनस्पति शास्त्र विभाग के डॉ. तजेंद्र नागर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.के. तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण में सभी की सहभागिता पर बल देते हुए उपस्थित विद्यार्थियों और कैडेट्स को "मिशन लाइफ" की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लगभग 85 एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया तथा आभार प्रदर्शन सेकंड ऑफिसर संजय झा ने किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.