विश्व पर्यावरण दिवस पर वृद्धाश्रम में फलदार पौधों का रोपण
गुना
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) गुना एवं सेवा भारती मध्यभारत आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना द्वारा फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया ।
इस अवसर पर आनंदधाम वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों को बेडशीट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अब्दुल गफ्फार, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री दिनेश चंदेल, सीडीपीओ सहित सामाजिक न्याय विभाग, डीडीआरसी एवं वृद्धाश्रम के स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
