Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


गुना 

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर गुना के साथ साथ तहसील विधिक सेवा समिति राघौगढ, चांचौडा़ एवं आरोन मे वृक्षारोपण किया गया एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये।

उक्त अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को अभियान के अंतर्गत जल, जंगल जमीन, जानवर एवं जन के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया एवं आमजन को पॉलीथीन का कम से कम इस्तेमाल करने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताजन को पर्यावरण के सरंक्षण हेतु जागरूक किया जाकर नालसा एवं सालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता योजना, साथी योजना, के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.