*साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष अभियान ‘‘सेफ क्लिक - 2026’’*
*गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में जिले में अभियान का शुभारंभ*
बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर सायबर अपराधों की रोकथाम व आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से ‘‘सेफ क्लिक अभियान’’ का द्वितीय संस्करण ‘‘सेफ क्लिक 2026’’ 15 दिवसीय एक विशेष अभियान प्रदेश स्तर पर प्रारंभ किया गया है । यह अभियान दिनांक 24 जून 2026 से दिनांक 08 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा ।
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु जिले में पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें गठित की गईं हैं । जिनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कायक्रम आयोजित कर लोगों को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जावेगा ।
आज दिनांक 24 जून 2026 को अभियान के शुभारंभ अवसर पर बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा अपने स्टॉफ सहित बजरंगगढ़ में आजाद कोचिंग सेंटर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । थाना प्रभारी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि आप या कोई भी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर आपके आर्थिक नुकसान को रोका जा सके ।
साइबर सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी सहजता से दिए गए । साथ ही युवाओं को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया । आजाद कोचिंग सेंटर के संचालक द्वारा भी इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी सिद्ध होंगे ।
गुना पुलिस का यह अभियान साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लगातार जागरूक किया जा रहा है । इसी प्रकार जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
