Type Here to Get Search Results !

नीट परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

 नीट परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा


गुना  

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय विद्यालय क्रमांक-2 स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.