Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश की सभी जेलों में एक सप्ताह के राज्यव्यापी योग अभियान का भव्य शुभारंभ

 मध्यप्रदेश की सभी जेलों में एक सप्ताह के राज्यव्यापी योग अभियान का भव्य शुभारंभ

जिला जेल गुना एवं सब जेल चांचौडा में बंदियों द्वारा किया गया योगाभ्यास


गुना 

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मुख्य संरक्षक, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया के आदेशानुसार आज प्रदेश की समस्त जेलों में दिनांक 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक एक सप्ताह के राज्यव्यापी योग अभियान (Statewide Weeklong Yoga Campaign) का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान का गरिमामयी शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति श्री विवेक रूसिया द्वारा आज दिनांक 15 जून, 2026 को प्रातः 07:30 बजे केन्द्रीय जेल, जबलपुर से वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से किया गया। उक्त अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर के मार्गदर्शन में समस्त बंदियों द्वारा पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ योग अभ्यास किया गया।

जिला जेल गुना एवं सब जेल चांचौडा में उक्त शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें जिला जेल गुना एवं सब जेल चांचौडा में आयोजित विशेष योग शिविर में जेल के समस्त बंदीगण उपस्थित रहें उनके द्वारा सक्रिय रूप से योग क्रियाओं की गयी एवं उनका अभ्यास किया गया।

दिनांक 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक चलने वाले राज्यव्यापी योग अभियान का मुख्य उद्देश्य बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उन्हें सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जिला जेल गुना में आयोजित योग कार्यक्रम एवं साक्षरता शिविर में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना, श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री अतुल सिन्हा जेल अधीक्षक जिला जेल गुना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना से श्री कमलेन्द्र गौर, श्री सौरभ वर्मा, श्री गोलू सेन, श्री गोविन्द शर्मा एवं समस्त जेल कर्मचारीगण एवं इंटर्नशिप छात्र सुश्री अनुष्का दुबे, श्री शैलेन्द्र धाकड़ उपस्थित रहें एवं योग अभ्यास किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.