एनएफएल विजयपुर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई विजयपुर, -
। एनएफएल विजयपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं राम जादौन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और वेद पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह कुशवाह रहे। विशिष्ट अतिथियों में बृजराज सिंह सिसौदिया, केदार सिंह परिहार, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, मान सिंह भदौरिया, रामप्रताप सिंह खीची एवं संजीव सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत कल्याण परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह जादौन ने की। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मातृ शक्ति की ओर से पूनम भदौरिया एवं करणी सेना जिलाध्यक्ष अर्चना जादौन ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में राजपूत कल्याण परिषद के महासचिव अनिल सिंह भदौरिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय राजपूत समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
