*अपराधियों पर गुना पुलिस का सतत एवं सख्त प्रहार*
जिलाबदर आदेश की अवहेलना पर कैंट थाना पुलिस ने पकडा जिलाबदर बदमाश
*म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों पर निरंतर सक्रिय और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार कर उसे जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि बीती रात कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर बदमाश लल्टू जाट निवासी ग्राम रिछैरा, प्रतिबंधित अवधि में भी अवैध रूप से गुना जिले की सीमा में प्रवेश कर बिलोनिया पुल के पास कहीं जाने के लिए खड़ा हुआ है । इस सूचना के मिलते ही बदमाश की धरपकड़ हेतु पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल बिलोनिया पुल के पास मुखिबर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा, जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, परंतु मुस्तैद पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम लल्लू उर्फ बृजभान पुत्र दर्शन सिंह जाट उम्र 32 साल निवासी ग्राम रिछैरा थाना, केंट गुना का बताया ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी लल्लू जाट एक आदतन अपराधी है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गुना जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा अपने आदेश दिनांक 18 मार्च 2026 से उसे गुना जिला सहित समीपवर्ती जिले राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा, भोपाल, अशोकनगर आदि जिलों की सीमाओं से एक वर्ष के लिये जिला बदर किया गया था । इसके बावजूद आरोपी के प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना या किसी प्रकार की अनुमति लिये बिना पाये जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 410/26, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
गुना पुलिस की इस कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक नीलेश रघवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है
