पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति पर पुलिस कर्मचारियों को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उपनिरीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक श्री लालाराम प्रजापति एवं प्रधान आरक्षक श्री फूल सिंह तोमर को आज गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा उनके परिजनों की मौजूदगी में सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल के साथ डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, निरीक्षक श्री विकास उपाध्याय, मुख्य लिपिक सउनि(अ) अमित मौर्य आदि अधिकारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण व स्टाफ मौजूद रहे ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदाराना सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं गईं । इसी क्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा उन्हें सूटकेश, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (शील्ड) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया ।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान पूर्ण सहयोग और समर्थन के लिए पुलिस के सभी अधिकारियों एवं सहकिर्मयों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा साथ मिलकर किए गए सेवा कार्यों को यादगार बताते हुए भावात्मक उदभार व्यक्त किए ।
