*नशे के विरुद्ध गुना पुलिस का सख्त प्रहार*
चांचौड़ा थाना पुलिस ने पकडा नशा तस्कर
*करीब एक किलो से भी अधिक गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक किलो से भी अधिक गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।
गौरतलब है कि गत दिनांक 31 मई 2026 की शाम चाचौड़ा थाने से पुलिस की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान सीताबावडी मंदिर के रास्ते पर हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MW 1121 का चालक पुलिस वाहन को देखते ही हडबडा गया और एकदम से वाहन को मोडकर भागने लगा, जिसके किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त होने के संदेह पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर उसे पकडा गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम रामस्वरुप पुत्र अमर सिंह मीना उम्र 48 साल निवासी ग्राम मांडाखेडा थाना कुंभराज जिला गुना का बताया एवं जिसके पुलिस को देखकर इस तरह भागने से संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसके गमछे की पोटली से 1.19 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपी से बरामद गांजा कीमती करीब 15 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 50 हजार रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं उसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 157/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
नशे के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा, उपनिरीक्षक मोहर सिंह गवली, उपनिरीक्षक रोड सिंह भिलाला, सउनि राकेश भील, सउनि राजेश, आरक्षक अमित, आरक्षक सत्येन्द्र, आरक्षक राजेश, आरक्षक पवन एवं आरक्षक जसरथ की विशेष भूमिका रही है ।
