*संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही*
मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस को मिली अहम सफलता
*आरोपी ट्रेक्टर चोर गिरफ्तार, चोरी गए करीबन 08 लाख मूल्य के ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में सतत् सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए इन अपराधों के निरंतर खुलासे किए जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलाशा करते हुए प्रकरण में आरोपी ट्रेक्टर चोर गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 मई 2026 को फरियादी बने सिंह लोधी निवासी ग्राम बुढ़ना हाल गणेशपुरा मधुसूदनगढ़ के द्वारा मधूसदनगढ़ थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 25 मई 2026 की रात में उसने अपना आयसर 485 ट्रेक्टर क्रमांक MP08 AD 5591 को ट्रॉली सहित अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जिन्हें दिनांक 25-26 मई की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर से मधुसूदनगढ़ थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 83/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
थाना क्षेत्र से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के प्रकरण में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्यवाही की गई एवं इसमें अपने मुखबिर तंत्र और विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किये गये । इसमें पुलिस के लगातार एवं अथक प्रयासों के फलस्वरुप पुलिस ने प्रकरण के अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर उसकी सरगर्मी से तलाश की गई और बीते रोज मुखबिर से आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र पुत्र घनश्याम अहिरवार उम्र 20 साल निवासी गणेशपुरा मधुसूदनगढ़ को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से प्रकरण में चोरी हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन 08 लाख रूपये को बरामद कर लिया गया ।
गुना पुलिस की इस सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, सउनि अजय सिंह चौहान, सउनि महेन्द्र सिंह चौहान (पुलिस लाईन), प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक पप्पू चिढ़ार, आरक्षक अंकित चतुर्वेदी, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक देव सिंह सिकरवार, आरक्षक मनोज सिकरवार, आरक्षक सूरज अहिरवार, आरक्षक ललित शर्मा एवं जामनेर थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, आरक्षक रमेश दोहरे, आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर, आरक्षक राकेश भिलाला तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।
