Type Here to Get Search Results !

अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने का आरोपी का आरोपी जेल दाखिल

 अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने का आरोपी का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर की सूचना पर शिवपारा शीतला तालाब के पास रेड कार्यवाही कर अवैध नशीली टेबलेट के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर थाना नेवई पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। 

                                    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 24 जून को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन मरौदा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने शिवपारा शीतला तालाब के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री हेतु रखा हुआ है। सूचना पर थाना नेवई पुलिस द्वारा गवाहों एवं हमराह स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी सुजल सिंह के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां , कुल वजन 16.12 ग्राम एवं अनुमानित कीमत 52,000 की नशीली टेबलेट बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2026 धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नेवई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू , उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम , प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह , आरक्षक रवि बिसाई , विजय कुर्रे , शाहबाज खान एवं राकेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - 


सुजल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी - स्टेशन मरौदा , शिवपारा शीतला तालाब के पास , थाना - नेवई , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 


जप्त सामाग्री -


ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां। कुल वजन 16.12 ग्राम नशीली टेबलेट अनुमानित कीमत 52,000 रूपये। 


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.