अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही
*बाईक पर शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार*
*07 पेटियों में देशी मदिरा के 350 क्वाटर सहित तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार एवं उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाईक पर शराब की तस्करी करते हुए दो तस्कर गिरफ्तार किये गए ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 जून 2026 की रात जिले के आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सोवत तरफ से एक पल्सर मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति प्लास्टिक के दो कट्टों में शराब की पेटियां लेकर उसे बेचने के लिए आरोन तरफ आ रहे हैं । थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल खामखेडा रोड पर भौरां गांव के तिराहे पर पहुंचकर उक्त मोटर साइकिल के आने का इंतजार किया । जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस फोर्स की मदद से घेराबंदी कर रोक लिया गया । जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम मनीष पुत्र प्रकाश साहू उम्र 33 साल एवं अनिल पुत्र मूलचंद अहिरवार उम्र 37 साल निवासीगण ग्राम भूतमढी थाना आरोन जिला गुना के होना बताए । मुखबिर सूचना के आधार पर जिनकी मोटर सायकिल पर रखे प्लास्टिक के दोनों कट्टों को चैक करने पर उनमें 07 पेटियों में देशी मदिरा के कुल 350 क्वाटर बरामद हुए । आरोपियों से बरामद अवैध देशी मदिरा कीमती 24,500/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 01 लाख रुपये सहित कुल करीबन सवा लाख रूपये मूल्य का मशरूका पुलिस ने विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया ।
अवैध शराब के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक किशोर टोप्पो, प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राम दांगी एवं आरक्षक शुभम परिहार की सराहनीय भूमिका रही है ।
