*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा छेड़छाड़ के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में आरोपी धरम बाल्मीकि निवासी महावीरपुरा गुना के द्वारा छेड़छाड़ की एक घटना को लेकर गुा कोतवाली उसके विरूद्ध अपराध धारा 354, 354(क), 509, 323, 294 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 442/23 में उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी धरम बाल्मीकि की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 14 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी धरम पुत्र बाबूलाल बाल्मीकि उम्र 35 साल निवासी महावीरपुरा गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक अभिषेक की विशेष भूमिका रही है ।
