Type Here to Get Search Results !

दिव्यांग शशांक शर्मा को तत्काल उपलब्ध कराई गई सी.पी. चेयर

 दिव्यांग शशांक शर्मा को तत्काल उपलब्ध कराई गई सी.पी. चेयर


गुना 

99 प्रतिशत मल्टीपल डिसेबिलिटी से ग्रसित दिव्यांग शशांक शर्मा को कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर तत्काल सी.पी. (C.P.) चेयर उपलब्ध कराई गई।

ग्राम कपासी, तहसील बमोरी निवासी शशांक शर्मा के पिता श्री संतोष शर्मा ने 10 जून को कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनका पुत्र 99 प्रतिशत मल्टीपल डिसेबिलिटी से पीड़ित है, जिसके कारण उसे चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी होती है। उन्होंने शशांक के लिए सी.पी. चेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

आवेदन पर कलेक्टर श्री कन्याल ने उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अब्दुल गफ्फार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसपर विभाग द्वारा दिव्यांग शशांक शर्मा को तत्काल सी.पी. चेयर प्रदान की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.