किसानों की सुविधा हेतु खाद वितरण केन्द्रों पर की जारी हैं विशेष व्यवस्थाएं
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ़ श्री अमित सोनी एवं उपसंचालक कृषि श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में डबल लॉक केंद्र राघौगढ़ पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
राघौगढ केंद्र पर किसानों के लिए टेंट एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही गर्मी को देखते हुए किसानों को शरबत भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मार्कफेड गोदाम राघौगढ़ में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद का वितरण सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। इससे किसानों को निर्धारित समय पर खाद प्राप्त हो रही है तथा वितरण व्यवस्था में सुगमता बनी हुई है। प्रशासन द्वारा किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
